महिला की डांट से बंदर बना इंटरनेट का स्टार, देखें मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा वीडियो
वायरल वीडियो: कभी-कभी कैमरे में ऐसे क्षण कैद हो जाते हैं, जो न केवल चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि बचपन की यादों को भी ताजा कर देते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक बंदर को अपने बच्चे की तरह डांटती और समझाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने कहा है- मम्मी तो मम्मी है!
इस वायरल वीडियो की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। एक बंदर साबुन की टिकिया लेकर दीवार पर बैठकर उसे खाने की कोशिश कर रहा था। तभी एक सुपरमॉम की एंट्री होती है, जो बंदर पर ऐसे बरसती है जैसे वह उसका बच्चा हो। वह गुस्से में बंदर से साबुन छोड़ने को कहती है और फिर प्यार से आलू भी ऑफर करती है।
दिलचस्प बात यह है कि बंदर महिला की बात मानकर साबुन को फेंक देता है और आलू ले लेता है। वीडियो के अंत में महिला बंदर को विदाई देते हुए नजर आती है, जैसे वह किसी रिश्तेदार को विदा कर रही हो।
कुल मिलाकर, इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। नेटिजन्स महिला के प्यार भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आंटी की पैरेंटिंग स्किल 10 में से 10 है। दूसरे ने कहा, मां तो मां होती है। एक अन्य महिला ने कमेंट किया, दिन-ब-दिन मैं भी कुछ ऐसी ही बनती जा रही हूं।
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram

) (@the_ultimateboss_pritam119)