मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में जगह बनाई

आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई ने क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जवाब में, गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 208 रन ही बना सकी।
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा, जब कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 81 रन बनाए, लेकिन उनकी मेहनत बेकार गई। रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि शाहरुख ने 7 गेंदों में 13 रन जोड़े। राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि नमन धीर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने 9 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। जीटी के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।