दीपिका ने जीता पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार, नीदरलैंड के खिलाफ शानदार गोल के लिए

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपलब्धि
भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर दीपिका ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण में नीदरलैंड के खिलाफ अपने शानदार गोल के लिए पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार प्राप्त किया है। यह पुरस्कार विश्वभर के हॉकी प्रेमियों के मतदान के आधार पर दिया गया।
दीपिका ने यह गोल फरवरी 2025 में भुवनेश्वर में खेले गए प्रो लीग मैच के दौरान किया। कलिंग स्टेडियम में हुए इस मुकाबले का स्कोर निर्धारित समय में 2-2 रहा, जिसके बाद भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को मात दी। जब भारतीय टीम दो गोल से पीछे थी, तब दीपिका ने 35वें मिनट में एक अद्भुत गोल किया। उन्होंने नीदरलैंड की रक्षा को भेदते हुए बायीं ओर से ड्रिबल किया, बेसलाइन को छुआ और एक डिफेंडर की स्टिक के ऊपर से गेंद को निकालकर गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट में पहुंचाया।
एक्सपर्ट से जानें……’क्या पेट का साफ न होना बन सकता है; पिंपल्स की वजह……
दीपिका ने पुरस्कार मिलने पर कहा, "मैं इस सम्मान को पाकर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं। नीदरलैंड जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल करना मेरे लिए एक खास क्षण था, और यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपने साथियों, कोचों, परिवार और दोस्तों का धन्यवाद करती हूं, जो हर दिन मेरा हौसला बढ़ाते हैं।"