जयपुर में 10,000 पौधों के वृक्षारोपण का संकल्प
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम
जयपुर। दिल्ली रोड पर स्थित मनोहर बाग फ़ार्म में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इसमें कई गणमान्य अतिथियों, निवेशकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर कुसुम यादव उपस्थित रहीं। इन्वेस्टर स्टॉप इंफ्रा के निदेशक धीरज यादव और ग्रीन डेवलपर्स के निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि मनोहर बाग फ़ार्म में अब तक 3,000 पौधे लगाए जा चुके हैं और अगले चरण में 10,000 से अधिक फलदार, छायादार और पुष्पीय पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य परियोजना को हरित बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। मनोहर बाग फ़ार्म द्वारा शुरू किया गया यह हरित अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में मनोहर बाग फ़ार्म को प्राकृतिक हरियाली, फलदार उद्यान और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बन सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निवेशकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया और मनोहर बाग फ़ार्म के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अजय यादव, ज्योति लता, रामप्रसाद मीणा, जीतराम सैनी, खुशनुमा, रामबाबू सैनी, रफ़त शेख, राकेश कुमार, रामफूल सैनी, मीनाक्षी, कमल पिंगल, किशोर कुमार, गजानंद शर्मा, शाहपुरा तहसीलदार, पटवारी राजेंद्र गुर्जर, अजय गुप्ता, अंकुर खंडेलवाल, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र चौधरी, मुनेंद्र यादव सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
