गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 230 रनों का लक्ष्य रखा
GT vs RR 1st Inning Highlights
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी का विकल्प चुना। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के चलते गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। अब राजस्थान को जीत के लिए 230 रन बनाने होंगे।
साई और गिल की रिकॉर्ड साझेदारी
इस मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए एक ऐतिहासिक साझेदारी बनी। दोनों ने मिलकर 65 गेंदों में 118 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। टीम को पहला झटका यश राज पुंजा के ओवर में लगा।
कप्तान गिल का विस्फोटक प्रदर्शन
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर में ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया, जो गुजरात के लिए तीसरा झटका था।
रियान पराग की अनुपस्थिति
राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह शिमरोन हेटमायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद यशस्वी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है, लेकिन वह जल्द ही लौटेंगे।"
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।
