गर्मी में फिट रहने के लिए घर पर करें ये आसान व्यायाम
गर्मी में घर पर व्यायाम करने के तरीके
गर्मी और तेज धूप के कारण लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में सेहत के प्रति चिंतित लोग भी कई बार बाहर निकलने से कतराते हैं। हालांकि, फिट रहने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि आवश्यक है। यदि गर्मी के कारण आपका वॉक या वर्कआउट रूटीन प्रभावित हो रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आपको रोज पार्क में दौड़ने या जिम जाने की आवश्यकता नहीं है।
आप घर के अंदर भी कुछ सरल व्यायाम करके अपने शरीर को सक्रिय रख सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। विश्व स्वास्थ्य संगठन वयस्कों को हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट की हल्की शारीरिक गतिविधि करने की सलाह देता है।
जम्पिंग जैक
यदि आप गर्मी में बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में जम्पिंग जैक एक्सरसाइज कर सकते हैं। सीधे खड़े होकर हाथों को शरीर के पास रखें। फिर हल्का उछलते हुए पैरों को फैलाएं और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। इसके बाद वापस प्रारंभिक स्थिति में लौटें। इसे 30 सेकंड से 1 मिनट तक दोहराएं। यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
स्क्वाट
आप इसे घर पर भी कर सकते हैं। पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हों। फिर धीरे-धीरे ऐसे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। घुटनों को पंजों की सीध में रखें और फिर वापस खड़े हो जाएं। इसे 10-15 बार दोहराएं। यह जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
प्लैंक
यदि आप जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर प्लैंक कर सकते हैं। पेट के बल लेटकर कोहनियों और पंजों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं। शरीर को सिर से एड़ी तक सीधी रेखा में रखें और इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रुकें। यह कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।
सीढ़ियां चढ़ना-उतरना
यह एक सरल एक्सरसाइज है। घर की सीढ़ियों पर जब भी मौका मिले, आराम से ऊपर-नीचे चलें। शुरुआत में 5 मिनट करें और फिर समय बढ़ाएं। यह कार्डियो एक्सरसाइज का एक अच्छा विकल्प है और पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय रखता है।
विशेषज्ञ की सलाह
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी नए व्यायाम कार्यक्रम को शुरू करने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।
