एशिया कप 2025 का पूरा कार्यक्रम: मैचों की तारीखें और स्थान

एशिया कप 2025 का कार्यक्रम

एशिया कप 2025 का कार्यक्रम: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। पहले मैच में हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे होगा। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा, जिसमें फाइनल भी दुबई में खेला जाएगा।
इस एशिया कप में कुल 19 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 8 टीमें भाग लेंगी। इस लेख में हम आपको सभी मैचों की जानकारी देंगे, जैसे कि कौन सी टीम किस ग्रुप में है और कौन सा मैच किस मैदान पर खेला जाएगा।
टीमों का ग्रुप विभाजन
एशिया कप 2025 में 8 टीमें दो ग्रुपों में विभाजित की गई हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग शामिल हैं। सभी मैच यूएई के अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।
कितने मैच खेले जाएंगे?
एशिया कप 2025 में 9 सितंबर से 28 सितंबर तक कुल 19 मैच होंगे। इनमें से 12 मैच लीग स्टेज के होंगे, और सुपर 4 के लिए 4 टीमें क्वालीफाई करेंगी। लीग स्टेज का अंतिम मैच 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच होगा।
सुपर 4 के मैच कब होंगे?
सुपर 4 के मैच 20 सितंबर से शुरू होंगे, जिसमें पहले मैच में ग्रुप बी की टॉप टीम ग्रुप ए के क्वालीफायर से खेलेगी। सुपर 4 के मैच 20 से 26 सितंबर तक चलेंगे, और फाइनल 28 सितंबर को होगा।
मैचों का समय
एशिया कप 2025 के अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होंगे, जबकि एक मैच 15 सितंबर को शाम 5:30 बजे होगा।
मैचों का स्थान
एशिया कप 2025 के सभी मैच अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे।
टीमों की सूची
भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह
पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुुफयान मुक़ीम
बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजिद हसन, परवेज इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन
अफग़ानिस्तान का स्क्वाड
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, दरवेश रसूली, सिदीकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इस्हाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवी़न उल हक़, फ़ज़लहक फारूकी
श्रीलंका का स्क्वाड
चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा (विकेटकीपर), नुवानिडु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्शाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का स्क्वाड
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफु, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, इथन डीसूज़ा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान
ओमान का स्क्वाड
जतींदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्ज़ा, आमिर कलीम, सुुफयान महमूद, आशीष ओडे़दरा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, ज़िक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, सुुफयान यूसुफ, समय श्रीवास्तव
हांगकांग का स्क्वाड
यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), बाबर हयात (उपकप्तान), ज़ीशान अली (विकेटकीपर), निज़ाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्ज़ी, अंशुमन राठ, कल्पन चाल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद एजाज़ खान, अतीक इक़बाल, किंचित शाह (विकेटकीपर), आदिल महमूद, हारून अरशद, अली हसन, शाहिद वासीफ (विकेटकीपर), मोहम्मद ग़ज़नफर, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान
एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल
तारीख | मुकाबला | स्थल (स्टेडियम) | समय (IST) |
---|---|---|---|
9 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs हांगकांग | अबू धाबी (शेख़ ज़ायेद) | 8:00 PM |
10 सितम्बर | भारत vs UAE | दुबई (इंटरनेशनल स्टेडियम) | 8:00 PM |
11 सितम्बर | बांग्लादेश vs हांगकांग | अबू धाबी | 8:00 PM |
12 सितम्बर | पाकिस्तान vs ओमान | दुबई | 8:00 PM |
13 सितम्बर | बांग्लादेश vs श्रीलंका | अबू धाबी | 8:00 PM |
14 सितम्बर | भारत vs पाकिस्तान | दुबई | 8:00 PM |
15 सितम्बर | UAE vs ओमान | अबू धाबी | 5:30 PM |
15 सितम्बर | श्रीलंका vs हांगकांग | दुबई | 8:00 PM |
16 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs बांग्लादेश | अबू धाबी | 8:00 PM |
17 सितम्बर | पाकिस्तान vs UAE | दुबई | 8:00 PM |
18 सितम्बर | अफ़ग़ानिस्तान vs श्रीलंका | अबू धाबी | 8:00 PM |
19 सितम्बर | भारत vs ओमान | अबू धाबी | 8:00 PM |
20 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 1 (B1 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
21 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 2 (A1 vs A2) | दुबई | 8:00 PM |
23 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 3 (A2 vs B1) | दुबई | 8:00 PM |
24 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 4 (A1 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
25 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 5 (A2 vs B2) | दुबई | 8:00 PM |
26 सितम्बर | सुपर-4 मैच No. 6 (A1 vs B1) | दुबई | 8:00 PM |
28 सितम्बर | फाइनल (शीर्ष 2 टीमों के बीच) | दुबई | 8:00 PM |