आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी की शानदार जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन बनाए।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वह शतक नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले ही घुटने टेक दिए। राहुल तेवतिया की अर्धशतकीय पारी के बावजूद, गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई। अब गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर के विजेता से क्वालिफायर 2 में 29 मई को भिड़ेगी। एलिमिनेटर मैच बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली ने 43-43 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन बनाए। जितेश शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम डेविड 4 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।
Indian Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
254/5
Gujarat Titans
162
Match Ended
Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 92 runs
गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया ने 43 गेंदों पर 68, जोस बटलर ने 11 गेंदों पर 29 और साई सुदर्शन ने 9 गेंदों पर 14 रन बनाए। शुभमन गिल 2, निशांत सिंधु 5, वाशिंगटन सुंदर 8, जेसन होल्डर 0, राशिद खान 8, कगिसो रबाडा 9 और मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा 6 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ दुर्भाग्यवश आउट हुए। उन्होंने 14 रन की पारी खेली, लेकिन इस तरह से आउट होने के बाद वह काफी निराश नजर आए।
