आईपीएल 2026 के लिए CSK के नए कप्तान का ऐलान, धोनी ने किया खुलासा

धोनी ने किया कप्तान का खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान का नाम सामने आ गया है। यह जानकारी खुद धोनी ने दी है। आइए जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस बार टीम का नेतृत्व करेगा।
2025 सीजन में धोनी की कप्तानी
2025 के आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, इस सीजन में CSK का प्रदर्शन काफी खराब रहा, और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही। धोनी की कप्तानी में टीम ने 14 में से 10 मैच हारे।
इस सीजन में CSK ने केवल चार मैच जीते, जिसमें मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक-एक जीत शामिल है।
नए कप्तान का नाम
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। गायकवाड़ ने पहले भी कुछ मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन चोट के कारण उन्हें धोनी को कप्तानी सौंपनी पड़ी थी।
ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में CSK का नेतृत्व करेंगे। (महेंद्र सिंह धोनी)#MSDhoni #RuturajGaikwad #CSK
— अनिल कुमार (@Anilkumarsports) 3 अगस्त 2025
धोनी का बयान
धोनी ने 2 अगस्त को एक निजी कार्यक्रम में बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में CSK का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ टीम के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
गायकवाड़ का कप्तानी करियर
ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक CSK को 19 मैचों में लीड किया है, जिसमें से उन्होंने 8 मैच जीते हैं और 11 में हार का सामना किया है। उनका जीत प्रतिशत 42.10 है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आगामी सीजन में टीम को सफलतापूर्वक लीड कर पाएंगे।
CSK ने आखिरी बार आईपीएल ट्रॉफी 2023 में जीती थी, लेकिन 2024 में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।