RCB के अनबॉक्स इवेंट में फैंस का गुस्सा, पैसे वापस करने की मांग
RCB के अनबॉक्स इवेंट पर फैंस का गुस्सा

आरसीबी की टीम पर फैंस का गुस्सा. (फोटो- pti)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हर साल आईपीएल के आगाज से पहले अपने प्रशंसकों के लिए आरसीबी अनबॉक्स इवेंट का आयोजन करती है। इस बार 17 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 'अनबॉक्स 2025' इवेंट हुआ। इस अवसर पर फैंस को आरसीबी के पूरे स्क्वॉड से मिलने का मौका मिला। हालांकि, इस बार इवेंट के दौरान कुछ विवाद भी उत्पन्न हुआ। सोशल मीडिया पर फैंस आरसीबी की टीम से नाखुश नजर आए।
फैंस का गुस्सा और निराशा
आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस दौरान आरसीबी ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया और वैश्विक डीजे टिमी ट्रम्पेट तथा स्थानीय कलाकारों ने परफॉर्म किया। कर्नाटक की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम भी इस इवेंट का हिस्सा बनी। फैंस के लिए इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की गई, लेकिन इसके लिए 99 रुपए का सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक था। कई फैंस ने इस राशि का भुगतान किया, लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग की गुणवत्ता देखकर उनकी निराशा बढ़ गई।
फैंस को स्ट्रीमिंग में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, जैसे बफरिंग, देरी और खराब गुणवत्ता। इस पर कई फैंस ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया, विशेषकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर व्यक्त की। उन्होंने आरसीबी से पैसे वापस करने की मांग की। पिछले सीजन में भी इसी तरह की समस्याएं आई थीं, लेकिन आरसीबी प्रबंधन ने इससे कोई सबक नहीं लिया।
The streaming quality is poor and the camera angles are terrible
This RCB unbox event stream is a complete mess pic.twitter.com/J5QkVtypCi— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) March 17, 2025
Youtube pe stream krna chahiye tha 😢
Agar inko 99 rs hi chahiye the to hum superchat kr dete— DheEMaD (@DheEMaD_18) March 17, 2025
RCB Scammed ( 100 rupees ) . Return it everyone has bad experience after buying this shit . For watching your shit unboxing event.
— Berlin Jod 🦁👑 (@Berlin__Jod) March 17, 2025
नए कप्तान के साथ RCB का अभियान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 22 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार आरसीबी रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलेगी, जिसमें विराट कोहली, फिल साल्ट, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।