PBKS vs RCB: फाइनल मैच की भविष्यवाणी और पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB फाइनल मैच की भविष्यवाणी

PBKS vs RCB फाइनल मैच की भविष्यवाणी: आईपीएल 2025 में एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा। इस बार फाइनल में दो टीमें हैं जिन्होंने कभी भी खिताब नहीं जीता है। फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो भी टीम जीतती है, वह इतिहास रच देगी।
बैंगलोर ने क्वालीफायर 1 में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में 5 बार की चैंपियन मुंबई को मात दी। आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स और बैंगलोर (PBKS vs RCB फाइनल मैच की भविष्यवाणी) में कौन सी टीम जीत सकती है।
PBKS vs RCB: पिच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पिच पर गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, जिससे वे पॉवरप्ले में बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। लेकिन इसके बाद, यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो जाती है और यहां रन बनाने में कोई कठिनाई नहीं होती।
इस मैदान पर शुरुआती कुछ ओवरों के बाद गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं होती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। यह ग्राउंड काफी हाई स्कोरिंग है। भले ही इस ग्राउंड की बाउंड्री बड़ी है, लेकिन यहां पर रन बनाना कठिन नहीं है।
एवरेज स्कोर | 175.7 |
चेस करते हुए जीत | 45% |
हाईएस्ट स्कोर | 232 |
लोवेस्ट स्कोर | 92 |
औसत रन प्रति विकेट | 28.5 |
पिच | बैटर फ्रेंडली |
वेन्यू | हाई स्कोरिंग |
PBKS vs RCB: मौसम रिपोर्ट
मौसम की बात करें तो दिन का तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि शाम को यह 27 डिग्री तक गिर सकता है। ह्यूमिडिटी सामान्य रहने की उम्मीद है, जो लगभग 43 प्रतिशत तक हो सकती है। इस मैच में बारिश की संभावना भी है और हवा की रफ्तार लगभग 25 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
तापमान | 36 °C |
हुमिडीटी | 42% |
बारिश | आसार है |
हवा की रफ्तार | 25 km/h |
PBKS vs RCB: HTH
RCB | PBKS | |
36 | मैच | 36 |
18 | जीते | 18 |
18 | हारे | 18 |
0 | नो रिजल्ट | 0 |
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड 2025
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पी अविनाश।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड 2025
विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, लुंगी एनगिडी, स्वास्तिक चिक्कारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।
PBKS vs MI: स्कोर प्रेडिक्शन
पॉवरप्ले स्कोर- 55- 60 रन (पंजाब के लिए)
50-55 रन (बैंगलोर के लिए)
टोटल स्कोर प्रेडिक्शन
टोटल स्कोर- 210-220 (पंजाब पहले खेलेगी)
185-195 (बैंगलोर पहले खेलेगी)
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, काइल जेमिसन, विजयकुमार विषक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर- अज़्मतुल्लाह ओमरजाई
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक अग्रवाल
PBKS vs RCB फाइनल मैच की भविष्यवाणी
पंजाब और बैंगलोर की टीमें लगभग एक दशक बाद फाइनल में पहुंची हैं। बैंगलोर ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पंजाब ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में पंजाब के जीतने की संभावना अधिक है, क्योंकि उन्होंने इस ग्राउंड पर आखिरी मैच खेला था और मुंबई इंडियंस को हराया था।
पंजाब को इस मैदान की जानकारी है, जबकि आरसीबी पहली बार अहमदाबाद में खेल रही होगी। पंजाब ने यहां दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। आरसीबी के लिए चिंता का विषय यह है कि उनके दो मुख्य खिलाड़ी रजत पाटीदार और टिम डेविड चोटिल हैं, जो इस बड़े मुकाबले में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।