IPL 2026: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद अंक तालिका और कैप रेस
IPL 2026 अंक तालिका और कैप रेस
IPL 2026 अंक तालिका और कैप रेस का हाल: सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत का अंक तालिका पर कोई खास असर नहीं पड़ा। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 10वें स्थान पर है। पंजाब किंग्स अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है।
ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी कोई बदलाव नहीं आया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा के नाम हैं, जबकि केएल राहुल दूसरे और हेनरिक क्लासेन तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में अंशुल कम्बोज के पास 17 विकेट हैं, और कगिसो रबाडा तीसरे स्थान पर हैं। नीचे आईपीएल 2026 की अंक तालिका, शीर्ष 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जानकारी दी गई है।
पूरन ने 16 गेंदों में ठोका अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 गेंदों में 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 300 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने वाले निकोलस पूरन का यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। ।
