IPL 2026: ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका से मांगी ब्रेक की जरूरत
लखनऊ सुपर जायंटस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला
ऋषभ पंत: IPL 2026 में कल रात लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से हुआ। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह (Rinku Singh) के शानदार अर्द्धशतक की मदद से 165 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंटस भी 165 रन ही बना सकी, जिससे मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां LSG को हार का सामना करना पड़ा।
इस सीजन में LSG ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 2 में जीत हासिल की है, जबकि 6 में उन्हें हार मिली है। इस दौरान टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब, टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने LSG के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) से एक विशेष मांग की है।
ऋषभ पंत की संजीव गोयनका से मांग
लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कहा कि
“हमें निश्चित रूप से ब्रेक की जरूरत है, मुझे लगता है कि हमें रिफ्रेश होना पड़ेगा। दबाव हमेशा होता है और हमेशा ऐसा ही रहने वाला है लेकिन यह भी देखना होगा कि हमें जवाब अंदर से ढूंढ़ने होंगे। यह बाहर नहीं है और सामान्य सी बात है। टीम में मौजूद हर शख्स को जिम्मेदारी लेनी होगी और एक या दो खिलाड़ी ही प्रदर्शन करते नहीं हो सकते। सबको मिलकर खेलना होगा और मुझे भरोसा है कि सब मिलकर ऐसा करेंगे।”
सुपर ओवर में निकोलस पूरन के चयन पर टिप्पणी
लखनऊ सुपर जायंटस ने सुपर ओवर में निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन निकोलस पूरन को सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। हार के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने निकोलस पूरन को पहले भेजने के फैसले पर कहा कि
“एक ग्रुप के रूप में हमने फैसला किया और निकोलस पूरन का नाम सुपर ओवर के लिए आया। वह भले ही अच्छी फॉर्म में नहीं है लेकिन इस तरह के मुश्किल हालात में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं। भले ही अभी ज्यादा पॉजीटिव चीजें न दिखें लेकिन मुझे लगता है कि ब्रेक के बाद ऐसा होगा।”
