IPL 2025: दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी, इंग्लैंड दौरे पर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा

IPL : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है। इस श्रृंखला के लिए टीम का चयन कर लिया गया है और टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। इसी बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जो आपको चौंका सकती है। दरअसल, IPL 2025 में बैन होने वाला एक दिग्गज खिलाड़ी अब टीम में वापसी कर चुका है।
कौन है वह दिग्गज?
इस खिलाड़ी की इंग्लैंड दौरे पर महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आइए जानते हैं कि वह कौन है, जिसने IPL में बैन के बाद अब टीम में वापसी की है।
टीम में इरफान पठान की वापसी
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। अभ्यास में जुटी टीम के बीच अब एक ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो रही है, जो टेस्ट क्रिकेट के प्रति आपकी रुचि को और बढ़ा देगा। हाल ही में हिंदी कमेंट्री टीम का ऐलान हुआ है, जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान की वापसी हुई है।
IPL 2025 के दौरान इरफान पठान कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उन्हें इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट श्रृंखला में हिंदी कमेंट्री में शामिल किया गया है।
कमेंट्री पैनल में अन्य सदस्य
इरफान पठान के साथ आशीष नेहरा, सबा करीम, विवेक राजदान, आरपी सिंह और अजय जडेजा भी शामिल हैं। इंग्लिश कमेंट्री पैनल में सुनील गावस्कर, माइकल वॉन, हर्षा भोगले, चेतेश्वर पुजारा और नासिर हुसैन भी शामिल हैं।
इरफान पर लगे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पठान पर कमेंट्री के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियां करने का आरोप लगा था। इसी कारण उन्हें IPL कमेंट्री में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल खोला, जहां वह काफी सक्रिय रहे।
मुकाबलों की तारीखें
India’s Tour of England, 2025 | |||||||
S. No. | Day and Date (From) | Day and Date (To) | Time | Match | Venue | ||
1 | Friday | 20-Jun-25 | Tuesday | 24-Jun-25 | 03.30 PM IST | 1st Test | Headingley, Leeds |
2 | Wednesday | 2-Jul-25 | Sunday | 6-Jul-25 | 03.30 PM IST | 2nd Test | Edgbaston, Birmingham |
3 | Thursday | 10-Jul-25 | Monday | 14-Jul-25 | 03.30 PM IST | 3rd Test | Lord’s Cricket Ground, London |
4 | Wednesday | 23-Jul-25 | Sunday | 27-Jul-25 | 03.30 PM IST | 4th Test | Old Trafford, Manchester |
5 | Thursday | 31-Jul-25 | Monday | 04-Aug-25 | 03.30 PM IST | 5th Test | Kennington Oval, London |