IPL 2025: चार विदेशी खिलाड़ी चोट के कारण लौटे अपने देश
IPL 2025: विदेशी खिलाड़ियों की वापसी


IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग अपने चरम पर है, जहां हर दिन रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। हालांकि, इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों को चोट के कारण अपने देश लौटना पड़ा है। आइए जानते हैं उन चार खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2025 को बीच में छोड़कर वापस चले गए हैं।
कौन हैं वो चार खिलाड़ी
लौकी फर्गुसन
इस सूची में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लौकी फर्गुसन का नाम है। वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे और उनकी गेंदबाजी टीम की ताकत मानी जाती थी। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लग गई, जिसके चलते वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
ग्लेन फिलिप्स
इस सूची में अगला नाम न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का है। वह गुजरात की टीम का हिस्सा थे और हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। फिलिप्स इस साल के आईपीएल से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का अभी तक चयन नहीं किया गया है।
ऋतुराज गायकवाड़
इस सूची में तीसरा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का है। उन्हें हाथ में चोट लगी है, जिसके कारण वह आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
एडम ज़ैम्पा
इंजरी की सूची में एक और नाम सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज एडम ज़ैम्पा का है। वह भी चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कर्नाटक के डोमेस्टिक खिलाड़ी स्मरण रविचंद्रन को टीम में शामिल किया गया है।