GT vs MI: एलिमिनेटर मैच की भविष्यवाणी, 200 से अधिक का स्कोर संभव

GT vs MI मैच की भविष्यवाणी

GT vs MI मैच की भविष्यवाणी: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि क्वालीफायर 2 का टिकट दांव पर है।
जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वह सीधे क्वालीफायर 2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी। आइए जानते हैं कि कौन सी टीम इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल कर सकती है।
GT vs MI: पिच रिपोर्ट
यह मैच चंडीगढ़ के महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले कोलकाता और हैदराबाद में होने थे, लेकिन आईपीएल स्थगित होने के कारण अब कुछ ग्राउंड्स पर ही मैच हो रहे हैं।
एवरेज स्कोर 171 चेस करते हुए जीत 33% हाइएस्ट स्कोर 219 लोएस्ट स्कोर 95 पिच बैटर फ्रेंडली
GT vs MI: मौसम रिपोर्ट
मौसम की स्थिति
दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि शाम को यह 26 डिग्री तक गिर सकता है। आर्द्रता लगभग 40% रहने की संभावना है। बारिश की संभावना कम है और हवा की गति लगभग 13 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
तापमान | 34 °C |
हुमिडीटी | 40% |
बारिश | आसार नहीं है |
हवा की रफ़्तार | 12 KM/H |
GT vs MI: HTH
टीमों का प्रदर्शन
GT | MI | |
7 | मैच | 7 |
5 | जीते | 2 |
2 | हारे | 5 |
0 | कोई परिणाम नहीं | 0 |
GT vs MI: स्कोर प्रेडिक्शन
पॉवरप्ले स्कोर
गुजरात के लिए 55-60 रन, मुंबई के लिए 50-55 रन।
कुल स्कोर प्रेडिक्शन
मुंबई पहले खेलते हुए 200-210 रन, गुजरात पहले खेलते हुए 185-195 रन बना सकती है।
GT vs MI मैच की भविष्यवाणी
भविष्यवाणी
इस मैच में मुंबई की टीम जीत सकती है। मुंबई बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो नॉकआउट मैचों में जीतने का अनुभव रखते हैं। दूसरी ओर, गुजरात की टीम की हालिया फॉर्म कमजोर रही है।
गुजरात की ताकत उनके टॉप 3 बल्लेबाज थे, लेकिन बटलर के जाने के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो गई है। पिछले मैचों में गिल और सुदर्शन भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
2023 के क्वालीफायर में, गुजरात ने मुंबई को हराया था, लेकिन अब हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, मुंबई इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है।