गौतम गंभीर की कोचिंग पर खतरा, क्या MS. धोनी बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच?

MS. धोनी की संभावित कोचिंग

MS. धोनी: भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसके लिए टीम की घोषणा आज की जा सकती है। इस टूर्नामेंट में गौतम गंभीर को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हालांकि, गौतम गंभीर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी कोचिंग की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें हटाकर महेंद्र सिंह धोनी को टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। यह खबर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है, क्योंकि वे एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस खबर की सच्चाई।
गौतम गंभीर की कोचिंग पर खतरा
गौतम गंभीर को पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद कोच बनाया गया था, जब उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली थी। तब से टीम का प्रदर्शन सफेद गेंद में अच्छा रहा है, लेकिन लाल गेंद में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिसमें से केवल एक में जीत मिली है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है और एक सीरीज ड्रॉ रही है।
न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर में क्लिन स्वीप किया, जो एक बड़ी हार मानी जाती है। इस हार के बाद गंभीर की आलोचना हुई, जिसके चलते यह चर्चा शुरू हुई कि उन्हें टेस्ट कोच पद से हटाया जा सकता है।
क्या MS. धोनी लेंगे गंभीर की जगह?
अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि महेंद्र सिंह धोनी गौतम गंभीर की जगह ले सकते हैं। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी कोच बन सकते हैं।
चोपड़ा का मानना है कि यदि धोनी भारतीय क्रिकेट को कुछ वापस देना चाहते हैं, तो वह हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है। बता दें कि धोनी 2020 टी20 विश्व कप के दौरान भारत के मेंटर रह चुके हैं।
कोच बनने पर 10 महीने की प्रतिबद्धता
आकाश चोपड़ा ने कहा कि यदि धोनी को यह प्रस्ताव दिया जाता है, तो वह शायद ही इसे स्वीकार करें, क्योंकि कोच बनने के लिए 10 महीने टीम को समर्पित करना होता है। धोनी की इसमें कोई रुचि नहीं है, और कोच बनने पर खिलाड़ियों से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे परिवार के लिए समय नहीं मिल पाता। यही कारण है कि कई दिग्गज इस पद को संभालने से बचते हैं।