दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: MI ने 12 रन से जीती रोमांचक भिड़ंत
आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला


आईपीएल 2025 का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसके जवाब में, दिल्ली की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में नियमित अंतराल पर विकेट खो दिए।
मुंबई इंडियंस ने बनाए 205 रन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के इस मुकाबले में मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। शुरुआत में टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन असली पारी तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली। अंत में नमनधीर ने भी आक्रामक खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 41 रन बनाए और नमनधीर ने 17 गेंदों में 38 रन जोड़े। इस प्रकार, मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स का रन चेज असफल रहा
हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की शैली में कप्तानी की