दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में बने 20 रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2025 का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें कई अद्भुत रिकॉर्ड बने। इस मुकाबले में दिल्ली ने 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जबकि मुंबई ने 205 रन बनाए। जानें इस मैच में बने 20 महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स के बारे में, जिसमें करुण नायर के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र है। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार पल साबित हुआ।
 | 

दिल्ली और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में बने 20 रिकॉर्ड्स
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में बने 20 रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2025 का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस खेल में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

दिल्ली की टीम ने जवाबी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम ओवरों में उनका पूरा बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त हो गया। दिल्ली 19 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने हैं, जिनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

DC vs MI मैच में बने रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 में बने 20 रिकॉर्ड्स
Mumbai did this feat for the second time in IPL, while Karun Nair alone made 5 big records, a total of 20 records were made in the DC vs MI match

1. आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन 

0 (4) बनाम CSK
8 (4) बनाम GT
13 (12) बनाम KKR
17 (9) बनाम RCB
18 (12) बनाम DC*

2. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक छह मैचों में 50 से अधिक की ओपनिंग साझेदारी नहीं की है। 

3. साल 2023 से आईपीएल में सबसे कम औसत से रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज 

20.28- ऋद्धिमान साहा (507 रन)
24.39 – रोहित शर्मा (805 रन)*
26.14 – प्रभसिमरन सिंह (706 रन)
27.14 – ईशान किशन (760 रन)

4. इस सीजन कुलदीप यादव ने कुल 10 विकेट लिए हैं और इनमें से 8 विकेट गुगली में आई हैं। 

5. आईपीएल 2025 में कुलदीप की गेंदबाजी

स्टॉक: 1/62 (60 गेंद)
गुगली: 9/49 (58 गेंद)
क्विकर: 0/1 (2 गेंद)

6. 205 रन आईपीएल 2024 के बाद से दिल्ली में छह मैचों में सबसे कम पहली पारी का स्कोर है। 

7. आईपीएल 2025 में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 

पहले 4 गेम: 84 गेदों में 95 रन, स्ट्राइक रेट: 113.1
अगले 2 गेम: 62 गेदों में 115 रन, स्ट्राइक रेट: 185.5

8. तिलक वर्मा ने आईपीएल में 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले के दौरान सिर्फ टीम को जीत मिली है। 

9. आईपीएल 2024 के बाद से फ्रेजर मैकगर्क का प्रदर्शन 

पारियां: 29
रन: 428
औसत: 14.75
स्ट्राइक रेट: 131.7
डक: 5

10. मैकगर्क अपने करियर की 29 आईपीएल पारियों में सिर्फ 7 बार पावरप्ले में नॉट आउट रहे हैं। 

11. पावरप्ले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज 

78 (24) – जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम एमआई, 2024
50 (20) – जेक फ्रेजर मैकगर्क बनाम आरआर, 2024
50 (22) – करुण नायर बनाम एमआई, 2025*

12. दिल्ली की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में पावर प्ले के दौरान 72 रन बनाए जोकि इस सीजन इनके सर्वाधिक है। 

13. आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

26 – पैट कमिंस (केकेआर), 2022
20 – डीजे ब्रावो (सीएसके), 2018
18 – करुण नायर (डीसी), 2025*
17 – फाफ डु प्लेसिस (सीएसके), 2021

14. करुण नायर ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में 89 रन बनाए जोकि उनके करियर का सर्वाधिक स्कोर है। 

15. जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अक्षर पटेल के आईपीएल में आकड़े 

रन: 53
गेंद: 52
डिसमिसल: 4
औसत: 13.25
स्ट्राइक रेट: 101.9

16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) मुकाबले में अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की जोकि दिल्ली के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 

17. आईपीएल में 200+ स्कोर को डिफ़ेंड करते हुए मुंबई इंडियंस 

जीत – 15 बार
हारा – 0 बार

18. एक मैदान में सबसे अधिक मैच हारने वाली टीमें

45 – आरसीबी बेंगलुरु में
45 – डीसी दिल्ली में*
38 – केकेआर कोलकाता में
34 – एमआई वानखेड़े में

19. इस सीजन 12 मर्तबा 200 से अधिक के स्कोर बने हैं और इसमें से 10 बार टीमों ने इस स्कोर को डिफ़ेंड किया है। 

20. आईपीएल इतिहास में यह दूसरी बार है जब एक ही ओवर में तीन खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। इसके पहले यह कारनामा मुंबई के वानखेड़े मैदान में साल 2008 में हुआ था।