मेरठ में गर्भवती भैंस ने दिए तीन बछड़े, गांव में मचा हड़कंप

चमत्कार जैसी घटना ने सबको किया हैरान
कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटित होती हैं, जिन पर विश्वास करना कठिन होता है। ये घटनाएँ किसी चमत्कार से कम नहीं लगतीं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यहाँ एक किसान की भैंस पूरी रात जोर-जोर से चिल्लाती रही। सुबह होते ही पूरा गांव उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गया और जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
यह घटना मेरठ के महलका गांव की है। किसान नुमान कुरैशी की भैंस गर्भवती थी और आधी रात को अचानक दर्द से चिल्लाने लगी। इसके बाद गांव वाले इकट्ठा हो गए। जो कुछ उन्होंने देखा, उस पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
गर्भवती भैंस का पेट अन्य भैंसों की तुलना में काफी बड़ा था। कई लोगों को लगा कि यह दो बछड़ों को जन्म देगी। लेकिन जब डिलीवरी हुई, तो सभी हैरान रह गए। इस भैंस ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन बछड़ों को जन्म दिया।