आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी का रामबाण उपाय

तुलसी का चमत्कारी उपाय
कई परिवारों में लोग अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनके कमाए हुए पैसे से घर का खर्च नहीं चल पाता। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। यह उपाय तुलसी से संबंधित है, जिसे अपनाने के बाद आप कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करेंगे।

यह उपाय न केवल आर्थिक तंगी को दूर करेगा, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच होने वाले झगड़ों को भी समाप्त करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि यह उपाय क्या है।
1. इस उपाय के अनुसार, शनिवार को आटा पिसवाने जाते समय थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और दो दाने केसर मिलाएं। फिर इसे बाकी गेहूं के साथ मिलाकर पिसवा लें। इस उपाय का असर आपको जल्दी देखने को मिलेगा।
2. इसके अलावा, शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से भी धन में वृद्धि होती है।
3. तुलसी के पौधे पर हर सुबह और शाम दीपक जलाने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, शनिवार को पीपल के पेड़ में देसी घी का दीपक जलाने से भी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।