गर्दन की काली त्वचा को साफ करने के 5 प्राकृतिक उपाय
प्राकृतिक उपायों से गर्दन की त्वचा को साफ करें
1. नींबू और गुलाब जल: एक चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर इस मिश्रण को रूई की मदद से गर्दन पर लगाएं। इसे रातभर छोड़ दें। यह उपाय सभी प्रकार की त्वचा पर प्रभावी है।
2. नींबू और शहद: ताजे नींबू का रस और शुद्ध शहद मिलाकर गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे आपकी गर्दन साफ हो जाएगी।
3. नींबू और हल्दी: एक नींबू का रस निकालकर उसमें हल्दी का चुटकी भर पाउडर मिलाएं। इसे गर्दन और आस-पास के क्षेत्र पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। नियमित रूप से करने पर गर्दन साफ हो जाएगी।
4. नींबू और टमाटर: टमाटर के रस में नींबू की कुछ बूँदें मिलाएं। इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं और सूखने पर धो लें। इसे दिन में दो बार भी किया जा सकता है।
5. नींबू, जैतून का तेल और शहद: ये तीनों सामग्री गर्दन को नमी प्रदान करेंगी और मृत त्वचा को हटाने में मदद करेंगी। एक चम्मच शहद में कुछ बूँदें जैतून का तेल और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे गर्दन पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लें।
