शुभ मुहूर्त: यात्रा, गृह प्रवेश और विवाह के लिए सही समय
इस लेख में जानें शुभ मुहूर्त का महत्व और विभिन्न कार्यों के लिए सही समय। पंडित सुरेश पांडेय द्वारा यात्रा, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदने और विवाह के लिए शुभ तिथियों की जानकारी प्राप्त करें। सही समय पर किए गए कार्यों से सफलता की संभावना बढ़ती है।
Aug 12, 2025, 08:22 IST
|

Kaalchakra Today
Kaalchakra Today: सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। यह माना जाता है कि जब कोई कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है, तो उसकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही, पूजा-पाठ का भी अधिक लाभ मिलता है। हर कार्य के लिए अलग-अलग तिथियां, नक्षत्र, दिन, लग्न और काल होते हैं, जिनका ध्यान रखना आवश्यक है। आज के कालचक्र में, प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय यात्रा, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीदने और विवाह के लिए शुभ तिथियों, दिनों, नक्षत्रों, लग्न और काल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
यात्रा का मुहूर्त
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, अश्विनी, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा और रेवती
- अशुभ दिन- शनिवार, सोमवार और ज्येष्ठा नक्षत्र में पूर्व दिशा की यात्रा; रविवार, शुक्रवार और रोहिणी नक्षत्र में पश्चिम दिशा की यात्रा; गुरुवार और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में दक्षिण दिशा की यात्रा; कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पूर्व दिशा की यात्रा; पंचमी और त्रयोदशी को दक्षिण दिशा की यात्रा
गृह प्रवेश का मुहूर्त
- शुभ तिथियां- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
- अशुभ दिन- शनिवार
- शुभ मास- वैशाख, ज्येष्ठ, मार्गशीर्ष, माघ और फाल्गुन
- अशुभ मास- सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक
- शुभ नक्षत्र- अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, धनिष्ठा और रेवती
- शुभ लग्न- वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ
- काल- भद्रा, राहुकाल और यमगण्ड
संपत्ति खरीदने का मुहूर्त
- शुभ तिथियां- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, अश्लेषा, मघा, विशाखा, मूल, पुनर्वसु और रेवती
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
विवाह मुहूर्त
- शुभ मास- वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, मार्गशीर्ष, माघ और फाल्गुन
- अशुभ मास- सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार
- शुभ योग- रवि पुष्य, गुरु पुष्य, सर्वार्थ, सिद्धि और अमृत सिद्धि
- शुभ तिथि- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी
- अशुभ तिथि- अमावस्या
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रेवती, हस्त, स्वाति, अनुराधा और मघा
- अशुभ मुहूर्त- चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, खरमास और पुरुषोत्तम मास