शनि देव की कृपा से जीवन में खुशहाली लाने के उपाय
शनि देव का महत्व
शनि को देवता और ग्रह दोनों का दर्जा प्राप्त है। यदि किसी व्यक्ति की शनि की दशा सही है, तो ज्योतिष के अनुसार उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होता। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को जन्मे शनि महाराज को स्वभाव से गुस्से वाला माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव में इतनी शक्ति है कि वे किसी भी व्यक्ति को पल भर में रंक से राजा और राजा को रंक बना सकते हैं। आज शनिवार है, इसलिए दुखों को दूर करने के लिए शनि महाराज का विशेष स्टेटस (Shani Dev Status 2024) अवश्य साझा करें। इससे शनि की दशा में सुधार होगा और आपकी जिंदगी खुशहाल बनेगी।
शनि देव को समर्पित पंक्तियां
(Shani Dev Status 2024)
1.
दुनिया के दिखावे के इश्क़ और प्यार से दूर रहता हूं,
मैं शनि महाराज की भक्ति के आवेग में चूर रहता हूं।
“जय हो शनि देव महाराज की”
2.
आंधी तूफान से वही डरते हैं,
जिनके मन में प्राण बसते हैं।
वो मौत देखकर भी हँसते हैं,
जिनके मन में शनि देव बसते हैं।।
“जय हो शनि देव महाराज की”
3.
माया का इच्छुक समय के साथ बिखर जाता है,
और शनिदेव को चाहने वाला तो निखर जाता है।
“जय हो शनि देव महाराज की”
4.
शनि महाराज को प्रसन्न करने की तरकीब जान लो,
आज से ही मां-बाप की हां में हां मिलाना मान लो।
“जय हो शनि देव महाराज की”
5.
शनिवार का यही उपाय करना,
शनि देव को तुम तेल चढ़ाना।
गरीबों की खूब मदद करना,
और किसी से कोई बैर न रखना।।
“जय हो शनि देव महाराज की”
