कार्तिक पूर्णिमा पर कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
चंद्रमा के उपाय
Weak Moon remedies: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू और सिख धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन देव दिवाली और प्रकाश पर्व का आयोजन भी होता है। 5 नवंबर को मनाए जाने वाले इस दिन को हरि-हर मिलन का प्रतीक माना जाता है, जब विष्णु जी और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। पूर्णिमा का यह दिन कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अत्यंत शुभ है। आइए जानते हैं कि यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो कार्तिक पूर्णिमा पर कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
चंद्रमा कमजोर कब होता है?
ज्योतिष के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा छठे, आठवें या बारहवें भाव में होता है, या राहु, केतु या शनि जैसे पाप ग्रहों से प्रभावित होता है, तो वह कमजोर हो जाता है। इसके अलावा, अमावस्या के आस-पास भी चंद्रमा कमजोर हो सकता है। कमजोर चंद्रमा के कारण व्यक्ति मानसिक तनाव, निर्णय लेने में कठिनाई और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना कर सकता है।
कमजोर चंद्रमा को मजबूत कैसे करें?
कार्तिक पूर्णिमा की रात एक लोटे या कलश में गंगाजल, कच्चा दूध, चावल, चीनी, सफेद चंदन और फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रों स: चंद्रमसे नमः’ या ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः’ जैसे मंत्रों का जाप करें। यह उपाय चंद्रमा के उदय के बाद करना चाहिए।
कमजोर चंद्रमा के उपाय
मंत्र जाप: कार्तिक पूर्णिमा पर ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ का 108 बार जाप करें। यह उपाय सफेद वस्त्र पहनकर करना अधिक शुभ माना जाता है।
दान करें: इस रात सफेद वस्त्र, दूध, चावल, शक्कर, चांदी या मोती का दान करना चाहिए।
शिवलिंग पूजा: पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर दूध, दही और शहद से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।
वस्त्र: कुंडली में चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव के लिए हल्के रंग के या सफेद कपड़े पहनें।
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
