करवा चौथ 2025: चांद निकलने का समय और पूजा विधि

करवा चौथ चंद्र दर्शन का समय

करवा चौथ चंद्र दर्शन का समय
Chand Nikalne Ka Time Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पर्व नजदीक है, जो कि 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से शुरू होता है, और महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं। शाम को माता करवा की पूजा के बाद, रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा।
2025 में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8:13 मिनट पर होगा. यह समय दिल्ली के अनुसार है, लेकिन अन्य शहरों में चांद निकलने का समय भिन्न हो सकता है। चलिए जानते हैं कि विभिन्न स्थानों पर चांद देखने के लिए कितना इंतजार करना होगा।
करवा चौथ 2025 चांद टाइमिंग
करवा चौथ पूजा का समय 2025
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 मिनट से शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 मिनट पर समाप्त होगी. करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 मिनट से लेकर शाम 07:07 मिनट तक रहेगा. इस प्रकार पूजा के लिए कुल 1 घंटा 14 मिनट का समय मिलेगा।
करवा चौथ सरगी का समय 2025
करवा चौथ व्रत में सरगी का विशेष महत्व है। इसे खाने का सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। 10 अक्टूबर को सरगी खाने का समय सुबह 4:40 मिनट से सुबह 5:30 मिनट तक रहेगा।
चांद को जल देते समय क्या बोलना चाहिए?
करवा चौथ पर चांद को जल देते समय आप “ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:” या “ॐ सोमाय नमः” जैसे मंत्र का जाप कर सकती हैं। इसके अलावा, पति के जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप चंद्रमा को सफेद फूल अर्पित करते समय अपने पति का नाम लेते हुए “क्षीरोदार्णवसम्भूताय आत्रेयगोत्रसमुद्भव:। गृहाणार्घ्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम।” जैसे रक्षा स्तुति भी कर सकती हैं.