कबूतरों के उपाय से पाएं खुशियों की बहार
कबूतरों का उपाय
हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशियों की तलाश में रहता है। लोग अपने घर में सुख-शांति लाने के लिए ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के पास जाते हैं, लेकिन कई बार उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। आज हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं, जो कबूतरों से जुड़ा है और इसे अपनाने से आपकी जिंदगी में खुशियों की बहार आ सकती है।
कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। इस उपाय के लिए आपको कबूतर के पंखों की आवश्यकता होगी। इन पंखों को एक सफेद कपड़े में रखकर लाल धागे से बांध लें। फिर इस कपड़े को अपनी पैसों की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आपके घर में धीरे-धीरे धन की कमी नहीं रहेगी।
कहा जाता है कि जिन घरों में कबूतर होते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब भी घर में पैसों की कमी होती है, तो परिवार के सदस्य परेशान हो जाते हैं, जिससे घर में तनाव बढ़ता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए, कबूतर के तीन पंख लेकर अपने घर के मुख्य कमरे में दक्षिण दिशा में छिपा दें। दूसरा पंख रसोई में रखें और तीसरा बाथरूम में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर छिपा दें। इस उपाय से घर में होने वाले झगड़े समाप्त हो जाएंगे।
