2025 में शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 3 राशियों का भाग्य बदलेगा!

शुक्र गोचर 2025

शुक्र गोचर 2025
शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर: ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह प्रेम, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। अन्य ग्रहों की तरह, शुक्र का भी राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस महीने शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है।
17 अक्टूबर, 2025 को शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन होगा। वर्तमान में, शुक्र ग्रह उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर को, शुक्र ग्रह 12:55 बजे उत्तरफाल्गुनी से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। हस्त नक्षत्र में शुक्र का गोचर सभी राशियों के जातकों को प्रभावित करेगा, लेकिन इस दौरान तीन राशियों के जातकों का भाग्य विशेष रूप से बदल सकता है। इन राशियों के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौनसी हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अत्यधिक लाभकारी हो सकता है। इस समय मकर राशि के जातकों को नौकरी या व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वे अपने घर को सजाने में रुचि ले सकते हैं और घरेलू जीवन में सुख-शांति का अनुभव कर सकते हैं। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इस गोचर का तुला राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और वे महंगी वस्तुएं खरीदने की स्थिति में होंगे। उनके कामकाजी जीवन में संतुलन बना रह सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र का यह गोचर वृषभ जातकों के लिए नई ऊर्जा लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आ सकती है और लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी का योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: रोहिणी व्रत आज, क्यों है इस दिन चंद्रमा की पूजा करना इतना शुभ?