17 अक्टूबर को होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

17 अक्टूबर को होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
 | 
17 अक्टूबर को होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। शासन ने यह परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (एडेड) में सहायक अध्यापक के 1504 पदों व प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  पहले यह परीक्षा 10 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया था। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन आरवी सिंह द्वारा परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक चयन परीक्षा 2021 के आयोजन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। प्रस्ताव के अनुसार मंडल स्तर पर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 10 सितंबर तक हर हाल में कर लिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है। केंद्र व्यवस्थापक को अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए प्रवेश पत्र 12 अक्टूबर तक दे दिए जाएंगे। 13 अक्टूबर तक प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट सभी जनपद के मुख्यालयों को हर हाल में भेज दिए जाएंगे। परीक्षा की तिथि 17 अक्टूबर 2021 रखी गई है। सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 रखा गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 2 से 3 के बीच ली जाएगी।

30 अक्टूबर को जारी होगी आंसर की, 12 नवंबर को परीक्षाफल 30 अक्टूबर को आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद 8 नवंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा निराकरण किया जाएगा। 10 नवंबर 2021 तक विचार करने के बाद नई आंसर की अपलोड कर दी जाएगी। 12 नवंबर को परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा इसकी तारीख बदलकर 18 अप्रैल की गई। अप्रैल में कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित की गई।सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए पांच लाख से अधिक ने आवेदन किया है। 17 अक्टूबर को दो पालियों में प्रवेश परीक्षा होगी। प्रदेश के 3000 से अधिक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती होनी है। 1504 सहायक अध्यापकों और 390 प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी। सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा पहले 11 अप्रैल 2021 को होनी थी।