Lucknow जनवादी यात्रा के समापन पर सपा दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह:

Lucknow जनवादी यात्रा के समापन पर सपा दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह:
 | 
Lucknow जनवादी यात्रा के समापन पर सपा दफ्तर पहुंचे मुलायम सिंह:

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे। उन्हें देखते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी कुर्सी पर बिठाया। समाजवादी पार्टी की सहयोगी जनवादी पार्टी की तरफ से प्रदेश के 28 जिलों में निकाली गई जनवादी-जनक्रांति यात्रा गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंची। 

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, नेताजी का आना सोने पर सुहागा हो गया। भीड़ देखकर गदगद हुए मुलायम सिंह ने कहा, आज मन खुश हो गया। पूरा हाल और पार्टी कार्यालय भरा है।  इस भीड़ को 2022 चुनाव में इसी तरह समाजवादी पार्टी अपनी ताकत के तौर पर उपयोग करके सत्ता में काबिज होने का कार्य करेगी। 2022 में समाजवादी की सरकार बन रही है। 

इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रहीं, डायल-100 को बर्बाद BJP ने कर दिया। वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं, 

अखिलेश यादव ने कहा कि एक सितंबर को जनादेश यात्रा की शुरुआत हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज इसका नेतृत्व कर रहे हैं। व्यापार मंडल की सभाएं हो रही हैं। किसान पटेल यात्रा भी हो रही है। ये यात्राएं तब तक चलेंगी, जब तक भाजपा का सफाया नहीं कर देती है। अखिलेश ने संजय सिंह चौहान से कहा, आप के समाज के साथ भाजपा ने छल किया है। जरूरत पड़ी तो हम आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। 

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा, आज हमारी जनक्रांति यात्रा का लखनऊ में समापन हो रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम लोग जनता के पास गए। भाजपा किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने लोकसभा के चुनाव में 80 सीटों में हमारे समाज को एक भी सीट नहीं दी। हमारा समाज 90 प्रतिशत वोट समाजवादी पार्टी को देगा। भाजपा ने कहा पिछड़ो का हिस्सा पिछड़ा खा रहा है।  अखिलेश ने अपनी कुर्सी पर मुलायम सिंह यादव को बिठाया। जनवादी पार्टी अध्यक्ष बोले- हमारे समाज का 90 फीसदी वोट सपा कोबसपा छोड़कर संजीव त्यागी ने आज सपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री विवेक सिंह पुत्र ईशान सिंह, मंजिला विवेक सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सपा की सदस्यता हासिल की है। भाजपा की देने की नीयत नहीं है। अगर देने की नियत होती तो जातीय जनगणना करती। चुनाव से पहले हमारी पार्टी लखनऊ में अंबेडकरनगर मैदान में बड़ी रैली करेगी। 14 नवंबर को हम बड़ी रैली करेंगे। जिससे हमारे समाज का एक भी वोट भाजपा को न जाए।अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।