Gorakhpur गोरखपुर: बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग फेंक रहे पानी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Gorakhpur गोरखपुर: बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग फेंक रहे पानी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
 | 
gyanhigyan
Gorakhpur गोरखपुर: बिना चलाए ही हैंडपंप और बोरिंग फेंक रहे पानी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

गोरखपुर जिले के पथरा गांव में गुरुवार की सुबह तेजी से रिसाव की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। 

राप्ती नदी के किनारे वाले गांव पथरा, चपरा और कठउर के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महेवा से कठउर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक तरफ नदी का पानी भरा है। कई दिन से जमा पानी सीपेज के कारण सड़क के दूसरी तरफ बसे गांवों में भरने लगा है। यहां हैंडपंपों से अपने आप ही पानी निकल रहा है।

राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी के किनारे वाले शहरी इलाके और गांवों में भी कहीं-कहीं आठ से दस फिट तक पानी लगा हुआ है।