Gorakhpur यूपी में एक और हैवानियत गोरखपुर में रेप के बाद दरिंदों ने सिगरेट से जलाया शरीर

Gorakhpur यूपी में एक और हैवानियत गोरखपुर में रेप के बाद दरिंदों ने सिगरेट से जलाया शरीर
 | 
Gorakhpur यूपी में एक और हैवानियत गोरखपुर में रेप के बाद दरिंदों ने सिगरेट से जलाया शरीर

गोरखपुर में पिछले दो दिनों में दो नाबालिग बच्चियों के सा​थ दुष्कर्म के बाद हैवानियत की घटनाएं सामने आईं हैं। लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आने के बाद अब गोरखपुर में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। यहां के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप किया गया है। आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला दिया है। 

लडकी के पिता ने कहा कि शनिवार रात 8 बजे के आसपास लड़की अपने घर के सामने स्थित हैंड पंप पर पानी भरने गई थी। इतने में अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आया और मेरी लड़की का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। इसके बाद घरवालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीडीता को गोला के अस्पताल लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। 

इससे पहले लखीमपुर खीरी में दरिंदों ने एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दरींदगी की हदें पार कर दीं। शौच के लिए घर से बाहर गई 13 साल की छात्रा के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दीं। आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

लखीमपुर खीरी पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि शुक्रवार को दुष्कर्म किए जाने के बाद गला घोंटकर मार दी जाने वाली 13 वर्षीय पीड़िता के आंख को फोड़ा गया था और उसके जीभ को काटा गया था। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी नहीं था।