10 शवों के नहीं मिले वारिस

10 शवों के नहीं मिले वारिस
 | 
10 शवों के नहीं मिले वारिस

ट्रांस हिडन और लोनी क्षेत्र में डेढ़ साल में 10 अज्ञात बच्चियों, महिलाओं और युवतियों के शव मिल चुके हैं। उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने की बात तो दूर पुलिस शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। सभी को अपने-अपने वारिस का इंतजार है।  फेंक कर चले जा रहे शव : ट्रांस हिडन व लोनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर फरवरी, 2020 से अगस्त, 2021 के बीच 10 अज्ञात बच्चियों, युवतियों व महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने उनकी शिनाख्त की कोशिश की। सीमावर्ती जिलों व राज्यों में उनकी फोटो व विवरण भेजा। इंटरनेट मीडिया की मदद ली, फिर भी शवों की पहचान नहीं हुई। पुलिस की जांच में आया कि शव संबंधित थाना क्षेत्रों के नहीं हैं। इससे साफ है कि किसी अन्य स्थान से लाकर शवों को यहां फेंका गया है। हत्या कर फेंके गए शव : यहां जिन-जिन स्थानों पर शव मिले पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी हत्या होने की बात सामने आई है। अब सवाल यह है कि जब शवों की शिनाख्त ही नहीं हुई तो हत्या की गुत्थी कैसे सुलझेगी। चेकिग की खुली पोल : जिले में पुलिस की ओर से चेकिग और गश्त का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद एक के बाद एक शव को यहां लाकर फेंका जा रहा है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। इससे पुलिस की चेकिग और गश्त की पूरी तरह से पोल खुल रही है। वर्जन..

अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस की टीम जुटी हैं। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

31 अगस्त 2021 : टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित गरिमा गार्डन में बोरे में बच्ची का शव मिला।

26 फरवरी 2021 : कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली में नाले में युवती का शव मिला।

12 नवंबर 2020 : लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव के तालाब में युवती का शव मिला।

एक अक्टूबर 2020 : बार्डर थाना क्षेत्र की बंथला नहर में युवती का शव मिला।

27 जुलाई 2020 : साहिबाबाद थाना क्षेत्र के दशमेश वाटिका के पास ट्राली बैग में महिला का शव मिला।

27 मई 2020 : ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला विहार में महिला का जला हुआ शव मिला।

18 मई 2020 : बार्डर थाना क्षेत्र के लोनी बस डिपो के पास महिला का अधजला शव मिला।

13 मई 2020 : कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव के जंगल में महिला का सड़ा-गला शव मिला।

तीन मई 2020 : लोनी थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव के पास महिला का शव मिला।

23 फरवरी 2020 : साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में बैग में मिला महिला का शव।