हरिद्वार में दूल्हे की अजीब हरकतें, दुल्हन के उड़े होश
दुल्हन की शादी की रात का अजीब अनुभव
वायरल समाचार: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। लेकिन हरिद्वार की एक लड़की के लिए यह दिन एक बुरे सपने में बदल गया। बिदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
क्योंकि उसके परिवार की सहमति से उसकी शादी उसके पसंदीदा लड़के से हुई थी। लेकिन शादी की पहली रात को दूल्हे ने कुछ ऐसा किया कि दुल्हन के होश उड़ गए।
यह घटना हरिद्वार की है। यहां दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पति रात में उसके करीब आने के बजाय लड़कियों की तरह मेक-अप करता है। ससुराल वालों ने उसे धोखे में रखकर शादी करवाई। हरिद्वार की पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इस साल हरियाणा के यमुनानगर के एक युवक से हुई थी।
शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। लड़की के परिवार का कहना है कि शादी में लगभग 70 लाख रुपये खर्च हुए और दूल्हे को एक लग्जरी गाड़ी भी दी गई। लेकिन शादी के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। पीड़िता ने बताया कि शादी उसकी सहमति से हुई थी, लेकिन जब रिश्ता तय हुआ, तो वह लड़के से मिलने के लिए बुलाती थी, तो वह मना कर देता था।
वह उससे फोन पर भी कम बात करता था। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पति अजीब हरकतें करने लगा, कभी मेक-अप करता तो कभी लड़कियों की तरह व्यवहार करता था। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है।
