स्वास्थ्यवर्धक मोरिंगा राइस बनाने की सरल विधि
मोरिंगा के फायदे और रेसिपी
मोरिंगा का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है और इसे एक प्राकृतिक सुपरफूड माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विभिन्न विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है। मोरिंगा की पत्तियों में भी कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर जूस के रूप में पीते हैं, लेकिन आप इससे चावल भी बना सकते हैं।
दक्षिण भारतीय मोरिंगा राइस
दक्षिण भारत में लोग मोरिंगा की पत्तियों को चावल में मिलाकर एक स्वादिष्ट डिश तैयार करते हैं। यह एक सरल और हल्की रेसिपी है, जिसे आप किसी भी दिन बना सकते हैं। मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन ए और सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
मोरिंगा राइस बनाने के लिए सामग्री
2 कप पके हुए चावल (बचे हुए चावल का भी उपयोग कर सकते हैं)
1 कप मोरिंगा की पत्तियां (धोकर और डंठल हटाकर)
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच उड़द दाल
आधा छोटा चम्मच चना दाल
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल या घी
थोड़ा सा करी पत्ता
2 बड़े चम्मच मूंगफली (वैकल्पिक)
2 बड़े चम्मच काजू (वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
मोरिंगा राइस बनाने की विधि
स्टेप 1: मोरिंगा की पत्तियों को अच्छे से धोकर सुखा लें और डंठल हटा दें।
स्टेप 2: एक पैन में जीरा, सूखी लाल मिर्च, धनिया के बीज और तिल को हल्का भूनें।
स्टेप 3: पैन में तेल या घी गर्म करें, फिर राई और उड़द दाल डालें।
स्टेप 4: प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।
स्टेप 5: मोरिंगा की पत्तियां और हल्दी डालकर पकाएं।
स्टेप 6: पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 7: नींबू का रस डालकर गरमागरम परोसें।
