स्वास्थ्यवर्धक मिड स्नैक्स: ऑफिस के लिए बेहतरीन विकल्प
ऑफिस के लिए हेल्दी स्नैक्स
आप ऑफिस में मिड स्नैक्स के लिए चीला ले जा सकते हैं। इसे मल्टीग्रेन जैसे रागी और ज्वार से बनाना बेहतर है, जिससे आपको कैल्शियम और प्रोटीन दोनों मिलेंगे। इसमें सब्जियां मिलाकर विटामिन और मिनरल्स भी प्राप्त कर सकते हैं.
मखाना एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है। इसे एक छोटे चम्मच देसी घी में भूनकर टिफिन में पैक करें। यह बच्चों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह टेस्टी और क्रंची होता है, साथ ही कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है.
मिड क्रेविंग के लिए मूंगफली के दाने भी एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें रोस्ट करके टिफिन में रखना आसान है। आप इन्हें देसी घी में भूनकर या ड्राई रोस्ट करके खा सकते हैं। मसाला डालने की जरूरत हो तो नमक कम ही डालें, क्योंकि बाजार में मिलने वाली सॉल्टी पीनट्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है.
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर स्नैक्स के लिए मिक्स वेज सलाद एक अच्छा विकल्प है। इसमें पनीर या फेटा हुआ दही मिलाकर काला नमक और काली मिर्च डालकर खा सकते हैं.
रोस्टेड चना भी एक बेहतरीन स्नैक है। यह वेज प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसमें कैल्शियम, मिनरल्स और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.
