सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति
शिमला। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी ECG, MRI और अन्य आवश्यक जांचें कर रही है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनिया गांधी को किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला आई थीं और छराबड़ा में अपने फार्म हाउस में ठहरी हुई थीं।
मुख्यमंत्री सुक्खू अस्पताल का दौरा करेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऊना दौरे को रद्द कर दिया है। वे अब शिमला लौट रहे हैं और कुछ ही समय में IGMC अस्पताल पहुंचने की संभावना है।