सोनभद्र में पिता की हत्या: झाड़-फूंक के संदेह में बेटे ने किया हमला

सोनभद्र में हत्या का मामला
सोनभद्र जिले के म्योरपुर में एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या कर दी। यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को हुई, जब आरोपी ने झाड़—फूंक के संदेह में अपने पिता पर लकड़ी से वार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने जानकारी दी कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में रामजतन नामक व्यक्ति ने अपने 65 वर्षीय पिता राजमल के सिर पर लकड़ी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राजमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
त्रिपाठी ने बताया कि रामजतन कई वर्षों से विवाह के बावजूद संतान न होने के लिए अपने माता—पिता को जिम्मेदार मानता था। वह उन पर तंत्र—मंत्र करने का आरोप लगाता था, जिसके चलते उनके बीच कई बार विवाद हो चुका था।
बृहस्पतिवार को भी रामजतन का अपने माता—पिता से विवाद हुआ, जिसके दौरान उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।