नई दिल्ली। 14 वर्षों के बाद, सुनीता आहूजा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ गिले-शिकवे भुलाकर एक नई शुरुआत की। सुनीता और कृष्णा का यह मिलन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। इस सुलह के बाद, सुनीता ने घूमने का कार्यक्रम बनाया और एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की।
सुनीता ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को माफ कर दिया है और अब वे अपने व्लॉग के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सब खत्म हो गया है। अब हम काम पर ध्यान देंगे।" जब उनसे गोविंदा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह घर पर होंगे और शूटिंग पर नहीं गए हैं।
सुनीता की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स ने इस पर टिप्पणी की है कि पैसे के लिए लोग क्या-क्या करते हैं। एक ने लिखा कि जब तक सुनीता कमाती नहीं थीं, तब तक सब ठीक था, लेकिन अब वह अपने पति को बदनाम कर रही हैं।
