सिविल सेवा परीक्षा के अजीब सवाल और उनके मजेदार जवाब

सिविल सेवा परीक्षा: एक चुनौतीपूर्ण सफर
भारत में सिविल सेवा परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अधिकांश लोग IAS बनने का सपना देखते हैं, लेकिन केवल कुछ ही इसे हासिल कर पाते हैं।
यदि कोई लिखित परीक्षा पास कर भी ले, तो इंटरव्यू के दौरान 'पर्सनालिटी टेस्ट' में कई बार अजीब सवाल पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
आइए, इन अजीब सवालों और उनके मजेदार उत्तरों पर एक नज़र डालते हैं:
1. यदि मैं आपकी बहन के साथ भाग जाऊं तो आप क्या करेंगे?
उत्तर: सर! आपसे बेहतर मैच मुझे अपनी बहन के लिए नहीं मिलेगा।
2. महेश और सुरेश जुड़वा भाई मई में पैदा हुए, लेकिन उनका जन्मदिन परिवार वाले जून में मनाते हैं। ऐसा क्यों?
उत्तर: क्योंकि मई उस स्थान का नाम है जहां उनका जन्म हुआ था।
3. एक कच्चे अंडे को आप कॉन्क्रीट के फर्श पर कैसे गिराएंगे कि वो टूटे नहीं?
उत्तर: कॉन्क्रीट का फर्श बहुत मजबूत होता है, वह नहीं टूटेगा।
4. यदि 2 कंपनियां हैं और 3 भीड़ हैं, तो 4 और 5 क्या होंगे?
उत्तर: 9 होंगे।
5. एक बिल्ली के तीन बच्चे थे: जनवरी, मार्च और मई। मां का नाम क्या था?
उत्तर: मां का नाम 'What' था।
6. मोर अंडे नहीं देता, फिर वह बच्चे को कैसे जन्म देता है?
उत्तर: अंडे मोर नहीं, मोरनी देती है.
7. जेम्स बॉंड के पास पैराशूट नहीं है। उसे एयरप्लेन से धकेल दिया जाता है, फिर भी वह बच जाता है। कैसे?
उत्तर: क्योंकि प्लेन रनवे पर ही खड़ा था।
8. बिना नींद के एक आदमी 8 दिन कैसे रह सकता है?
उत्तर: रात में सोकर।
9. नाग पंचमी का विपरीत क्या होगा?
उत्तर: नाग डिड नॉट पंच मी।
10. यदि आपके एक हाथ में 3 सेब और 4 संतरे हैं, जबकि दूसरे हाथ में 4 सेब और 3 संतरे हैं, तो आपके पास क्या होगा?
उत्तर: बहुत बड़े हाथ।
11. Wednesday, Friday, या Sunday शब्दों का उपयोग किए बिना 3 लगातार दिनों के नाम बताइए।
उत्तर: Yesterday, Today And Tomorrow.
12. यदि एक दीवार बनाने में 8 आदमी 10 घंटे लगाते हैं, तो इस कमरे की दीवार को 4 आदमी कितने समय में बनाएंगे?
उत्तर: जरूरत नहीं है। दीवार पहले से बनी हुई है।
13. एक हत्या के आरोपी को मौत की सजा दी जाती है। उसे जेल के 3 कमरों में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है। पहले कमरे में आग जल रही है, दूसरे कमरे में बंदूक लिए खूंखार हत्यारे हैं, जबकि तीसरा कमरा तीन साल से भूखे शेरों से भरा पड़ा है। अब उस आरोपी के लिए कौन सा कमरा सबसे सुरक्षित है?
उत्तर: तीसरा शेर वाला कमरा। 3 साल से भूखे शेर अब तक मर गए होंगे।
14. सिर्फ 2 का उपयोग कर 23 कैसे लिखा जा सकता है?
उत्तर: 22+2/2
15. सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
उत्तर: चारपाई, इसका उपयोग सोने के लिए होता है और यह सुनार की दुकान में नहीं मिलती है।