साध्वी सतीश सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2026, अब करेंगी मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व
फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज साध्वी सतीश सैल के सिर
फेमिना मिस इंडिया 2026: 61वें ब्यूटी पेजेंट में देश को नई मिस इंडिया मिल गई है और इस बार ये ताज गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है. ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब अपने नाम किया. जैसे ही विनर का ऐलान हुआ, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और साध्वी की जीत चर्चा का विषय बन गई. उनकी ग्रेस, कॉन्फिडेंस और शानदार प्रेजेंस ने जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया.
फेमिना मिस इंडिया का 61वां आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में हुआ, जहां देशभर से 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया. इस भव्य इवेंट में कई राउंड आयोजित किए गए, जिनमें सभी को अपनी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और टैलेंट का प्रदर्शन करना था. कड़े मुकाबले के बाद साध्वी सतीश सैल ने बाजी मारी और उन्हें पिछले साल की विजेता ने ताज पहनाया. इस जीत के साथ ही वो अब मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
साध्वी सैल की पृष्ठभूमि
कौन हैं साध्वी सैल?
साध्वी सैल गोवा की निवासी हैं और उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके अलावा, साध्वी को 7 भाषाओं का ज्ञान है, जिन्हें वह लिख और बोल सकती हैं. इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनर-अप और यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया. तीनों ने पूरे शो में शानदार प्रदर्शन किया और अंतिम राउंड तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
फेमिना मिस इंडिया 2026 में सितारों की उपस्थिति
फिल्मी सितारे शामिल
फेमिना मिस इंडिया 2026 में कई प्रसिद्ध सितारों ने भी भाग लिया, जिनमें मधुर भंडारकर, जीनत अमान, सेलिना जेटली, टेरेंस लुईस, नेहा धूपिया और अमान मलिक शामिल थे. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा. मनीष पॉल ने शो में होस्ट के रूप में भाग लिया. टॉप 8 में आने वाले कंटेस्टेंट्स में याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अदवैता, राजनंदिनी पंवार, तरु शीरा और साध्वी सैल का नाम शामिल है.
