समुद्र में मिला रहस्यमय 'सोने का अंडा', वैज्ञानिकों की खोज जारी

अलास्का तट के पास मिली अनोखी वस्तु
वॉशिंगटन: समुद्र के रहस्यों से भरा हुआ है। हाल ही में अमेरिका के अलास्का तट के निकट एक अजीब वस्तु का पता चला है, जो सोने जैसी चमकदार है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार, यह चमकदार वस्तु छूने पर त्वचा के ऊतकों जैसी प्रतीत होती है। यह संभवतः अंडे की खोल या समुद्री स्पंज के अवशेष हो सकते हैं, लेकिन प्रयोगशाला में डीएनए परीक्षण से एक अज्ञात प्रजाति का पता चल सकता है।
वैज्ञानिकों की राय
साउथेम्प्टन में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान केंद्र की डॉ. टैमी हॉर्टन ने इस रहस्यमय वस्तु की पहचान करने में असमर्थता जताई, लेकिन उन्होंने यह माना कि यह संभवतः एक नई प्रजाति हो सकती है। उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र में अज्ञात वस्तुओं की खोज करना सामान्य है और हम इस पर और अध्ययन करेंगे।
डॉ. हॉर्टन का मानना है कि यह एक अंडे की खोल या स्पंज हो सकता है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी की डॉ. लुसी वुडल ने भी इस बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह छेद समय के साथ हुई क्षति का परिणाम हो सकता है। गहरे समुद्र में जीवन के रहस्यों को जानने के लिए और खोज की आवश्यकता है।
क्या है यह 'सोने का अंडा'?
प्लायमाउथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केरी हॉवेल ने कहा कि यह वस्तु अब तक देखी गई चीजों से अलग है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में उन्होंने समुद्र की गहराइयों में कई चीजें खोजी हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखा। यह संभव है कि यह एक नई प्रजाति हो। अगर यह स्पंज है, तो यह छेद के माध्यम से सांस लेता रहा होगा, और यदि यह अंडा है, तो इससे कोई जीव बाहर निकला होगा।