शादी में हर्ष गोलीबारी से बाराती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिराउली थाने के शिवपुरी गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष गोलीबारी की घटना में 23 वर्षीय बाराती की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि जश्न के दौरान कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने शादी की रस्मों को गंभीर माहौल में बदल दिया।
| Dec 8, 2025, 13:02 IST
शादी के जश्न में हुई गोलीबारी
सिराउली थाने के शिवपुरी गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष गोलीबारी की घटना में 23 वर्षीय बाराती की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार, रात लगभग नौ बजे जब बारात ‘बैंक्वेट हॉल’ के निकट पहुंची, तभी कुछ व्यक्तियों ने जश्न के दौरान गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस घटना में बारात में शामिल रिजवान (23) के सिर में गोली लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि घायल को बरेली के अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविवार की रात उसकी मृत्यु हो गई।
सिराउली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुष्टि की कि यह घटना हर्ष गोलीबारी से संबंधित है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी हुई है, साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।
इस दुखद घटना के बावजूद शादी की रस्में गंभीर माहौल में पूरी की गईं। उत्तर प्रदेश में हर्ष गोलीबारी पर प्रतिबंध है।
