शादी की रात नवविवाहिता ने दिया बेटी को जन्म, गांव में छाया जश्न
शादी की रात नवविवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपनी शादी की रात ही एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुम्हरिया गांव के निवासी रिजवान का निकाह शनिवार को पास के गांव की युवती से हुआ था। बेटी के जन्म ने इस खुशी को और बढ़ा दिया है।
दरअसल, रिजवान अपनी दुल्हन को घर लाने के बाद रात करीब 12 बजे अचानक से पेट में तेज दर्द महसूस करने लगा। परिवार ने घबराकर डॉक्टर को बुलाया। शुरुआत में ससुराल वालों को लगा कि यह थकान या कमजोरी है, लेकिन जब दर्द बढ़ा तो घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिवार ने तुरंत पास की एक महिला डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन को प्रसव पीड़ा हो रही है। सुबह तक नवविवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिससे घर में खुशी का माहौल बन गया। अब यह खबर पूरे गांव में फैल गई है।
गांव में जश्न का माहौल
नवविवाहिता और नवजात को देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग घर आने लगे। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया, और पूरा गांव जश्न में डूब गया। दूल्हा भी पिता बनने की खुशी से झूम उठा और उसने गांव में मिठाई बांटी। परिजनों ने बताया कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से सहमति थी और शादी भी रजामंदी से हुई है। इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है।
