वैज्ञानिकों की नई खोज: बालों से बनेगा दांतों का टूथपेस्ट

दांतों की सड़न से बचाने के लिए नई तकनीक

दांतों की सफाई के बाद भी कई लोगों को दांतों के सड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, वैज्ञानिकों ने इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखी खोज की है। यह जानकारी आपको चौंका सकती है। शोध के अनुसार, दांतों की देखभाल के लिए अब बालों से बने टूथपेस्ट का उपयोग किया जाएगा। यह दावा ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है।
बालों से बनेगा टूथपेस्ट
किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने दांतों के इनेमल को मजबूत करने और बैक्टीरिया के हमलों से बचाने के लिए एक प्राकृतिक विकल्प खोजा है। बालों में मौजूद केराटिन एक ऐसा प्रोटीन है, जो दांतों की प्राकृतिक इनेमल की सुरक्षा करता है।
जानें क्या कहती है रिसर्च
शोधकर्ताओं ने केराटिन को निकालकर उसे दांतों पर लागू किया। इस प्रक्रिया में उन्हें पता चला कि यह प्रोटीन लार में मौजूद खनिजों के साथ मिलकर एक क्रिस्टल जैसी परत बनाता है, जो इनेमल के समान होती है। चूंकि इनेमल जीवित कोशिकाएं नहीं होती हैं, इसलिए शरीर इसे फिर से नहीं बना सकता। लेकिन केराटिन आधारित तकनीक रीजनरेटिव डेंटिस्ट्री में एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हो सकती है।
क्या बालों से बनेंगे टूथपेस्ट
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि केराटिन की शक्ति का उपयोग टूथपेस्ट या जेल के रूप में किया जा सकेगा। यह जेल दांतों के कुछ हिस्सों पर लगाया जा सकेगा। आने वाले वर्षों में यह उत्पाद बाजार में उपलब्ध हो सकता है।