लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में 15 की मौत, हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला

लेबनान में शनिवार रात को इजराइल के हवाई हमलों में 15 लोगों की जान गई और 15 अन्य घायल हुए। हमलों का निशाना बेरूत का एक होटल था, जहां विस्थापित लोग ठहरे हुए थे। हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइली सैनिकों को रॉकेटों से निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान में भी नागरिक इलाकों पर हमले हुए हैं, जिससे कई घर और स्कूल प्रभावित हुए हैं। इस संघर्ष में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
 | 
लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में 15 की मौत, हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला

लेबनान में इजराइल के हवाई हमले

लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में 15 की मौत, हिजबुल्लाह ने किया जवाबी हमला

तेहरान। शनिवार रात को लेबनान में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 15 लोगों की जान चली गई है और 15 अन्य घायल हुए हैं। इन हमलों में राजधानी बेरूत के एक होटल को निशाना बनाया गया, जहां युद्ध के कारण विस्थापित लोग रह रहे थे।

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, होटल पर हमले में चार व्यक्तियों की मृत्यु हुई। वहीं, जबल अल-बतूम और कफ्र रुम्मान शहरों में हुए हमलों में पांच लोगों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में भी इजराइली हवाई हमले हुए हैं। इस बीच, ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। संगठन ने कहा कि उनके लड़ाकों ने अल-मलिकिया सैन्य ठिकाने पर मौजूद इजराइली सैनिकों को रॉकेटों से निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के किर्यात शमोना शहर पर कामीकाजे ड्रोन हमले का भी दावा किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जंग के 5 बड़े अपडेट्स…

ईरान में अब तक 6,668 नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 5,535 घरों और 1,041 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर भी हमले हुए हैं। US-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध में अब तक 1,701 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संघर्ष में इजराइल के 1,765 लोग भी घायल हुए हैं।