रुद्रपुर में पुराने विवाद के चलते 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

रुद्रपुर,19 मार्च (आईएएनएस)। पंतनगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद पर समझौता करने गए दो पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान बात बनने की जगह और बिगड़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 | 

सूचना मिलने पर रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे से एक दूसरे पक्ष पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरा पक्ष ईंट से हमला करता दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम शांतिपुरी गेट के पास नाले किनारे रहने वाले अजय से खुरपिया निवासी शंभू, जोगेंद्र, विक्की का पुराना विवाद चल रहा था। कल देर शाम अजय समझौता करने के अपने साथियों और दो महिला के साथ शांतिपुरी गेट पहुंचा था। समझौते के दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच खूब लाठी-डंडे और ईंट चले।

झड़प में शांतिपुर गेट निवासी टिंकू माली, शांति देवी, स्वाला, शोभा और अजय को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष के खुरपिया फार्म निवासी शंभू, जय देव और हिमाचल सहित दो अन्य को चोट आई है, जिसमें से तीन लोगों का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली थी, दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अभी किसी भी पक्ष की ओर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

स्मिता/एसजीके