रात में कुत्तों के रोने के पीछे की असली वजहें

कुत्तों के रात में रोने के कारण

कई बार आपने देखा होगा कि रात के समय कुत्ते जोर-जोर से रोते हैं। इस रोने की आवाज से आसपास के लोग जाग जाते हैं और उन्हें अजीब सा अहसास होता है। कुछ लोग मानते हैं कि कुत्ते रात में भूत-प्रेतों को देखकर डर जाते हैं और इसी वजह से वे रोने लगते हैं। लेकिन क्या यह सच है? आइए, इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।
कुत्तों के रोने का एक कारण उम्र बढ़ना भी हो सकता है। जैसे-जैसे कुत्ते बड़े होते हैं, वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं। इस स्थिति में, वे अपनी उदासी को व्यक्त करने के लिए रात में रोते हैं। कभी-कभी, वे अपने खोए हुए साथियों को याद करके भी रोने लगते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब किसी अन्य क्षेत्र का कुत्ता उनके इलाके में आता है, तो स्थानीय कुत्ते रोना शुरू कर देते हैं। यह एक चेतावनी होती है कि कोई अनजान कुत्ता उनके क्षेत्र में घुस आया है। इसके अलावा, अगर कुत्ते की तबियत खराब हो या उसे चोट लगी हो, तो भी वे रात में रो सकते हैं।
कई शोधों में यह भी पाया गया है कि जब कुत्ते रास्ता भटक जाते हैं या अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं, तो वे रात में निराश होकर जोर से रोने लगते हैं। यह बिल्कुल उसी तरह की भावना है जैसे कोई बच्चा अपने परिवार से बिछड़ने पर रोने लगता है।