राज्य स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
वृक्षारोपण की पहल
जयपुर, 4 जुलाई। शासन सचिव और रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने शनिवार को सहकार सप्तााह कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर वृक्षारोपण की शुरुआत की। यह कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक द्वारा आरंभ किया गया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हर सहकारी संस्था ने अपने परिसर या सार्वजनिक स्थलों पर पांच-पांच पेड़ लगाने का कार्य किया है। सभी पौधों की जियो-टेगिंग की जा रही है और उनकी देखभाल के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव्स के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। यह कदम पर्यावरण को भविष्य की पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखने में योगदान देगा।
डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव के माध्यम से सहकारी समितियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सौर ऊर्जा, जैविक और नैनो फर्टिलाइजर्स का उपयोग, बूंद-बूंद सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्य स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में राइसेम परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में विभाग और राइसेम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
