राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को UGC ने फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में डाला
UGC की चेतावनी: फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल
यदि आप राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, अलवर में दाखिला लेने का विचार कर रहे हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस संस्थान को अपनी 'फर्जी विश्वविद्यालयों' की सूची में शामिल कर लिया है। यह संस्थान UGC द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है और इसे स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। UGC को जानकारी मिली थी कि यह संस्थान, जो मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर में स्थित है, UGC अधिनियम, 1956 का उल्लंघन करते हुए डिग्रियां दे रहा था। इसके बाद UGC ने इसे फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में डाल दिया है.
UGC द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जिला अलवर (राजस्थान), न तो UGC अधिनियम, 1956 की धारा 2(f) के तहत और न ही धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त है। इसलिए, इसे कोई भी UG/PG डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इस संस्थान द्वारा दी गई डिग्रियां उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं हैं। आयोग ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को ऐसे संस्थानों में दाखिला न लेने की सलाह दी है.
देश में अन्य फर्जी संस्थानों के नाम:
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
- बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंडिया, विशाखापत्तनम
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन
- वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
- इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS)
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी
- ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फ़ॉर सेल्फ़-एम्प्लॉयमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (Spiritual University)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फ़रीदाबाद
- दक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ़ स्किल शिक्षा), रांची
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ प्रोफ़ेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
- सेंट जॉन यूनिवर्सिटी
- राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
- उषा लछमनन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन
- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
- भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
- महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
